दुर्ग कांग्रेस संगठन में युवा चेहरे को मिली अहम जिम्मेदारी, शिशिर कांत कसार बने जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

दुर्ग। कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय युवा नेता शिशिर कांत कसार को जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में करीब 22 वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले शिशिर कांत कसार की पहचान युवा राजनीति के रणनीतिकार और संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता के रूप में की जाती है।

शिशिर कांत कसार, पिता श्री नंद किशोर कसार, निवासी शीतला नगर मरार पारा वार्ड क्रमांक 05 दुर्ग, स्नातक शिक्षित हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2004-05 में महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग के शालाध्यक्ष रहे। इसके बाद वर्ष 2006 से 2008 तक दुर्ग शहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में सचिव की जिम्मेदारी संभाली।

संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते उन्हें जिला महासचिव युवा कांग्रेस जिला ग्रामीण (2008-2010), जिला सचिव किसान कांग्रेस (2013), सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (2017), महासचिव पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (2018) एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व मिले। वर्तमान में वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी पदासीन हैं।
बताया जाता है कि नगरी निकाय चुनावों में युवा भागीदारी को लेकर उन्होंने पार्टी मंच पर मजबूती से अपनी बात रखी और युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

वर्ष 2015 नगरी निकाय चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने के लिए अडिग रहे अपने युवा प्रत्याशियों साथ चुनाव लड़े जिसके बाद पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया उसके बाद उसी वर्ष तात्कालिक प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने पार्टी में वापसी कराई 2015 में तत्कालीन युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उन्हें पुनः पार्टी में सक्रिय जिम्मेदारी दी गई, जिसके बाद से वे लगातार संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते आ रहे हैं।
वर्ष 2024-25 के नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की अपेक्षा के अनुरूप संगठन की सहभागिता और सहयोग न मिलने से नाराज युवाओं को लेकर समीक्षा बैठक में ही पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने तख्ती लेकर प्रदर्शन कर खरी खोटी सुनाई और हार का ठीकरा वरिष्ठ नेताओं पर फोड़ा।

नियुक्ति के बाद शिशिर कांत कसार ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं और पिछड़े वर्ग की आवाज बनकर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करते रहेंगे।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel, प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij, जिलाध्यक्ष Dheeraj Bakliwal, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर पूर्व विधायक Arun Vora, राजेंद्र साहू, राजेश यादव एवं दीपक दुबे सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं।
श्री कसार की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्षगण अल्ताफ अहमद आनंद कपूर ताम्रकार गुरदीप सिंह भाटिया मनीष बघेल देवश्री साहू संगठन महासचिव रायसिंह ढ़िकोला मुकेश साहू दुष्यंत देवांगन पोषण साहू तिलक सिंह राजपूत अंकिता राजपूत प्रेमलता साहू पिंकी राजपूत निकिता मिलिंदग गौरव उमरे अनूप वर्मा आयुष शर्मा चिराग शर्मा हरीश सिन्हा नंदकिशोर शर्मा प्रीतम देशमुख बिजेंद्र भारद्वाज भीम सेन रूपेश सोनी यश मानिकपुरी, संतोष सोनी जगदीश कसार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *