दुर्ग।अवैध डोरा चूरा के साथ अंतर राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में पदमनाभपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग का शर्ट पहना हुआ है और वह बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महेंद्र बिश्नोई 24 वर्ष निवासी नोकड़ा, गोदारा, थाना भोजासार जिला फलोदी राजस्थान हाल मुकाम स्कूल चौक बोरसी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री की रकम 1500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी किराए का मकान लेकर अवैध कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8(ग),15( बी),27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है।