शराब परिवहन करते दो आरोपी पकड़ाए, ई रिक्शा भी जब्त

दुर्ग। सब्जी मंडी क्षेत्र मे अवैध शराब परिवहन करते मोहन नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा शोले मसाला शराब एवं एक ई रिक्शा वाहन जब्त किया गया है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,03,000 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन करने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्यामलाल पटेल निवासी गिरधारी नगर तथा मेघराज यादव निवासी शीतला नगर दुर्ग बताया ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *