शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए अब पुलिस ने कबाड़ी दुकानों पर सख्ती शुरू कर दी है। मोहन नगर और कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने अचानक कबाड़ी दुकानों की चेकिंग कर संचालकों को सख्त हिदायत दी कि यदि चोरी का सामान खरीदा-बेचा गया या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आई, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग CSP हर्षित मेहर, मोहन नगर थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में कबाड़ी दुकानों की जांच की गई। पुलिस ने कबाड़ियों को खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखने, संदिग्ध सामान की सूचना तत्काल देने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
जिन क्षेत्रों में हुई जांच:
📍 ग्रीन चौक कबाड़ी
📍 उरला रेलवे फाटक कबाड़ी
📍 तितुरडीह क्षेत्र के कबाड़ी
📍 सिकोला भाठी (महमूद कबाड़ी)
📍 साकिर कबाड़ी – लूचकी तालाब
📍 सोनी कबाड़ी – गया नगर

पुलिस का साफ संदेश है कि चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब देखने वाली बात होगी कि यह कार्रवाई सिर्फ चेतावनी तक सीमित रहती है या कबाड़ के नाम पर चल रहे अवैध नेटवर्क पर वास्तव में शिकंजा कसता है।
