दुर्ग। शासकीय अस्पताल धमधा की एंबुलेंस को ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी को चोटे नहीं आई। प्रार्थी सुशील कुमार गोड़ की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ड्राइवरी का काम करता है। 23 मई की रात को वह शासकीय अस्पताल धमधा की एंबुलेंस सी जी 04 क्यू एक्स 3317 से शासकीय अस्पताल धमधा से जिला अस्पताल दुर्ग मरीज को लेकर आ रहा था। इसी दौरान राजेंद्र पार्क चौक के पास दुर्ग में एक ट्रक सी जी 07 डी ए 9613 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से ट्रक चला कर एंबुलेंस को टक्कर मार दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।