दुर्ग। पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम भटगांव स्थित खेतान मिल के बाजू में स्थित गोदाम से अज्ञात आरोपी ने मशीनों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी वेद मूर्ति ताम्रकार व्यापारी है और उसका ग्राम भटगांव में खेतान मिल के बाजू में गोदाम है जिसमें वह व्यापार से संबंधित मशीन रखकर अपना काम करता है। 22 मई की सुबह 9:30 बजे जब वह अपने गोदाम में पहुंचा तो देखा गोदाम के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो मशीन में लगी हुई पुरानी इस्तेमाली क्राम्पटन कंपनी की 2 एचपी की मोटर चार नग, 1 एचपी की मोटर 1नग, टैबलेट मशीन एक नग, खरल मशीन एक नग आदि की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।