अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 36 पौवा देसी मसाला शराब जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि उम्दा पीएम आवास स्थित किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेची जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रज़्ज़ाक़ मोहम्मद निवासी आदर्श नगर भाटापारा चरोदा को उसकी किराना दुकान में पकड़ा। उसने दुकान में ही रखकर अवैध रूप से शराब बेचना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *