चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसे बेचने वाले तीन आरोपी एवं एक अपचारी बालक को भिलाई भट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चोरी की मोटरसाइकिल को कम दाम में बेचने एवं खरीद कर उपयोग करने वाले तीन आरोपियों तथा एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थान से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ग्राहक मिलने पर बेचने तथा एक वाहन को घर में छुपा कर रखने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राहुल कुमार साहू निवासी ग्राम ओटेबंद थाना गुंडरदेही ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13- 14 अप्रैल की रात को भिलाई इस्पात संयंत्र मेन गेट स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड से उसकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर सीजी 24 यु 0379 की अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी प्रकाश ठाकुर एवं एक अपचारी बालक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखा जाता था एवं ग्राहक मिलने पर उसे कम कीमत में बेच दिया जाता था। पुलिस ने इसी क्रम में चोरी की मोटरसाइकिल को आरोपी शिवा यादव एवं गौरव कुमार द्वारा खरीद कर उपयोग किया जाना पाया गया। आरोपियों के हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रकाश ठाकुर ने अपने एक अन्य अपचारी साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रकाश ठाकुर निवासी कैलाश नगर थाना जामुल, गौरव कुमार निवासी कैलाश नगर थाना जामुल, शिवा यादव निवासी जवाहर नगर थाना जामुल एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *