पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम डांडेसरा में दो पक्षों के बीच पानी की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ लाठी, डंडा, सरिया से मारपीट की जिससे दोनों पक्षों के काफी लोगों को चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर ने बताया कि दोनों ही पक्ष का पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इससे पूर्व भी जेवरा सिरसा चौकी में अपराध दर्ज किये जा चुके हैं। शनिवार को पानी भरने की बात पर एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ही पक्ष के लगभग सात लोग घायल हुए है। घायलों को सिर, हाथ,पैर आदि में चोटे आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है और इलाज जारी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन आशीष मिंज ने भी घायलों से मिलकर उनके इलाज के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *