चारों मृतकों का हरना बांधा मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

दुर्ग। आर्य नगर वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सभी मृतकों का शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया।इस दौरान गोविंद साहू एवं चंचल साहू के रिश्तेदार एवं परिचित मौजूद रहे। शुक्रवार की देर रात तक चंचल के मायके महासमुंद से भी लोग पहुंच गए थे। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार हरना बांधा मुक्ति धाम में किया गया। इस दौरान माहौल बहुत ही गमगीन हो गया था।
मर्चुरी कक्ष में मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि गोविंद साहू शुरू से ही अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहे थे|
उन्हें एक जिम्मेदार और शांत मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। लोगों ने बताया कि गुरुवार रात तक सब कुछ सामान्य था। पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाया एवं खाना खाने से पूर्व पूरा परिवार पैदल ही बाहर घूमने गया था जहां से उन्होंने आइसक्रीम व अन्य आइटम खाए थे। उस समय उस परिवार को देखकर लग नहीं था कि यह परिवार इतना घातक कदम उठा लेगा। लोगों के बीच सिर्फ एक ही सवाल पूछा था कि आज फिर ऐसा क्या हुआ की जिम्मेदारियां को मजबूती से निभाने वाला एक परिवार एक पल में ही खत्म हो गया।
+रस्सी से गला दबाकर बच्चों को मारा गया-एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दोनों बच्चों का रस्सी से गला घोटकर मार डालना आया है। वहीं पति पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी है। सभी मृतकों के बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है।उन्हें इंजेक्शन लगाया गया था या नींद की दवा दी गई थी ,यह सब बिसरा जांच रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *