बैंक में बंधक रखी जमीन को करोड़ों में बेचकर आरोपियों ने की धोखाधड़ी

दुर्ग। आवासीय भूमि क्रय करने के बाद धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विक्रेता ने आवेदक गण को यह विश्वास दिलाया था कि उपरोक्त संपत्ति उसके द्वारा श्रीमती सरिता सिंघल से 2018 में क्रय की गई थी। इस संपत्ति पर किसी भी प्रकार से बैंक में या किसी भी वित्तीय संस्थान में बंधक नहीं है और न ही उस संपत्ति पर कोई ऋण बकाया है। सौदा हो जाने के बाद परिवादी गण को पता चला कि उक्त भूमि पर 81,19,902 रुपए का लोन बकाया है जिसका भुगतान न करने पर ट्रिब्यूनल द्वारा उक्त संपत्ति को नीलामी करने का आदेश पारित किया गया है। परेशान होकर परिवादी गण ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
आवेदक श्रीमती पावनी गुप्ता पति स्वर्गीय अशोक गुप्ता एवं श्वेता गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता निवासी कुरूद रोड कोहका सुपेला ने 9 जुलाई 2024 को विक्रेता रोशन जैन पिता ओमप्रकाश जैन से नेहरू नगर स्थित एक आवासीय भूमि क्रय की थी। उक्त भूमि का सौदा एक करोड़ 91 लाख रुपए का भुगतान कर क्रय किया गया था। विक्रेता रोशन जैन के द्वारा आवेदक को यह विश्वास दिलाया गया था कि संपत्ति उनके द्वारा श्रीमती सरिता सिंघल से वर्ष 2018 में क्रय किया गया है और उक्त संपत्ति पर किसी भी प्रकार से बैंक में या किसी भी वित्तीय संस्था में बंधक नहीं है और न ही संपत्ति पर कोई ऋण बकाया है। आवेदक गण द्वारा क्रय की गई उपरोक्त संपत्ति पर अभियुक्त गण श्रीमती सरिता सिंघल, गौरव सिंघल, नीरज सिंघल, श्रीमती अनु सिंघल, श्रीमती सुषमा सिंघल, विनोद कुमार सिंघल सभी निवासी रॉयल ग्रीन शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जुनवानी बीएसएफ लाइन भिलाई द्वारा 81,19,902 रुपए का लोन ले लिया गया था जिसका भुगतान करने में असफल होने के कारण ट्रिब्यूनल के द्वारा उपरोक्त संपत्ति को नीलामी करने का आदेश पारित किया गया धा, उक्त भवन नीलाम भी कर दिया गया है। यदि किसी भूमि को बैंक में बंधक रखा ऋण प्राप्त किया जाता है तो उपरोक्त बंधक शुदा भूमि के मूल दस्तावेज बैंक के आधिपत्य में होते हैं और उपरोक्त दस्तावेजों पर संबंधित बैंक में बंधक रखे जाने का उल्लेख बंधक अवधि में होता है। इसके बावजूद उपरोक्त भूमि श्रीमती सरिता सिंघल के द्वारा रोशन जैन को विक्रय किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *