मादक पदार्थ गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि नदी रोड चंदखुरी दक्षिणा मुखी हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति जिसने सफेद रंग का फुल टीशर्ट एवं जींस फुल पैंट पहना हुआ है,अपने पास एक नीला लाल रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए पकड़ा। आरोपी गोपी खुटेल 22 वर्ष पिता सुदर्शन खुटेल निवासी चंदखुरी घासीदास चौक थाना पुलगांव के पास से सफेद रंग की झिल्ली के अंदर नमी युक्त दो पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 2.127 किलोग्राम था और उसकी कीमत 1,06,350 रुपए थी को पुलिस ने जब्त किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *