दुर्ग। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर अज्ञात अधेड़ पुरुष का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस से बताया कि 11 मई को स्टेशन मास्टर दुर्ग के मेमो पर मामला दर्ज किया गया है।प्लेटफार्म नंबर 4 में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। मृतक का शरीर दुबला पतला है और उसने लाइनिंग सफेद रंग का शर्ट काले रंग का पेंट पहना है। गले में सफेद काला धागा पहना हुआ था। शव को मर्चुरी में रखकर पीएम कराया गया है। मृतक के वारिसान की तलाश की जा रही है।