दुर्ग। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज बघेल जैतखाम के पास ग्राम पुरई में रहता है। 19 मई की शाम को जैतखाम के पास ग्राम पुरई में चंद्र प्रकाश और छोटू पुरानी बात को लेकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज किया। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने हाथ मुक्के से मारपीट किया और पास में बनी नाली में धक्का देकर गिरा दिया। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर, सिर में चोटे आई। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने गाली गलौज किया।