दुर्ग। होटल के भीतर घुसकर स्वयं की जमीन बताते हुए आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ की। प्रार्थिया की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया की प्रार्थिया रमशिला बाई यादव गणेश किराना दुकान के पास कसारीडीह चौक में चाय नाश्ता का होटल चलाती है
उसमें वह पिछले 10 साल से काबिज है। पूर्व में इस जमीन पर उसकी सास काबिज थी और सास खत्म होने के बाद से उक्त जमीन पर वह होटल चलाती है। 19 मई को दोपहर में आरोपी शुभम साहू ,अमीर हजामी, मुकुल गुप्ता और प्रमोद गुप्ता सभी निवासी कसारीडीह के द्वारा होटल में घुसकर कहा गया कि यह जमीन उनकी है,यह कहते हुए होटल में तोड़फोड़ कर दिये। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज किये। इस तोड़फोड़ में प्रार्थिया को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।