जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी एवं अन्य के साथ जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि 14 मई की रात को 11:30 प्रार्थी अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से होटल से खाना खाकर अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान विशाल मेगा मार्ट के सामने आरोपी लोकेश्वर साहू द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे प्रार्थी एवं उसका दोस्त दूर जा गिरे, उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी लोकेश्वर साहू निवासी बोरसी, अंकित परगनिया निवासी कसारीडीह वार्ड 44, ओमप्रकाश उर्फ बप्पी देवांगन निवासी बोरसी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक ने एक राय होकर प्रार्थी तथा उसके साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंड एवं पत्थर से मारपीट की। इस घटना में प्रार्थी के सिर, आंख एवं कंधे में चोटे आई थी। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य व्यक्तियों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी। मारपीट की घटना के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे शकील खान निवासी केलाबाड़ी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई है। उसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2) 3(5),351 (3),109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *