उर्स कार्यक्रम देखने गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी

दुर्ग। गंजपारा शीतला मंदिर के पास लॉक कर खड़ी की गई मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी कुणाल जाटव 17 मई की रात को अपने दोस्त हेमंत ठाकुर के साथ अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 08 जे 2403 में राजनांदगांव से पटेल चौक दुर्ग उर्स कार्यक्रम देखने आया हुआ था। अपनी मोटरसाइकिल को शीतला मंदिर के पास गंजपारा दुर्ग में रात लगभग 12:30 बजे खड़ी कर दिया था। कार्यक्रम समाप्त होने पर खड़ी किए जगह पर गया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 10,000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *