दुर्ग। रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू से टकराने पर 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया है।जीआरपी चौकी पुलिस अज्ञात पुरुष के परिजनों की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। जीआरपी चौकी दुर्ग के प्रधान आरक्षक विजय पैकरा ने बताया कि लगभग 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष 13 मई की रात को भिलाई नगर स्टेशन में मेमू ट्रेन से टकरा गया था। उपचार के लिए उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था। अज्ञात पुरुष गठीला बदन का था। कद उसका 6 फीट, मूंछ दाढ़ी और सिर के बाल पके लंबे हुए थे। दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा पहना हुआ था। उसने हाफ शर्ट हरे रंग का एवं मैरून कलर का लोअर पहना हुआ था। जीआरपी दुर्ग पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।