मासूम बच्ची को पुलिस ने परिवार वालों के सुपूर्द किया

दुर्ग। श्री डायग्नोस्टिक सेंटर के पास दुर्ग बस स्टैंड मे लावारिस हालत में बैठकर रो रही 5 साल की बच्ची को मोहन नगर पुलिस ने सुरक्षित उसके नाना, नानी एवं मामा के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि 18 मई की शाम को मोहन नगर पुलिस की टीम गश्त में लगी हुई थी। इसी दौरान शाम लगभग 7:00 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बस स्टैंड में 5 साल की बच्ची लावारिस हालत में बैठकर रो रही है जो अपना नाम वैष्णवी बता रही है और अपने माता-पिता का नहीं होना बता रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आरक्षक राजेश्वर साहू एवं चालक मनीष निर्मलकर ने बच्ची से पूछताछ की। बस स्टैंड में पान ठेले वालों से भी पूछताछ की और बच्ची को लेकर आसपास वालों को दिखाया गया। जिससे पहचान होने पर वह बच्ची बांसपारा दुर्ग की होना बताया गया। पुलिस ने बच्ची को घर ले जाकर उसके नाना गोपाल यादव, नानी भगवती यादव तथा मामा आकाश यादव को सकुशल सुपूर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *