हथियार लहराकर डरा धमकाने वाले गिरफ्तार

दुर्ग। अलग-अलग स्थान पर धारदार हथियार लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश यादव निवासी बैगापारा बजरंग नगर को नयापारा तिराहा नदी रोड के पास एक लोहे का धारदार फरसा नुमा हथियार लहराते हुए पकड़ा गया है। इसी तरह आरोपी आकीब अली निवासी लुचकी पारा को गंजपारा नदी रोड स्थित सिन्हा होटल के पास स्टील का धारदार बटन दार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करते हुए पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *