दुर्ग। विशाल मेगा मार्ट पद्मनाभपुर के पास मोटरसाइकिल से टक्कर मार देने के बाद आरोपी को ठीक से गाड़ी क्यों नहीं चला रहे हो कहना भारी पड़ गया आरोपियों ने प्रार्थी एवं अन्य के साथ लाठी, पत्थर, हाथ मुक्के से मारपीट किए इससे प्रार्थी एवं अन्य को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मुकेश कौशिक रुंगटा कॉलेज भिलाई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 14 मई को रात को वह अपनी मोटरसाइकिल 24 एफ 5919 से अपने दोस्त राजा विश्वास एवं विशाल सोनी तथा एक अन्य मोटरसाइकिल सी जी 07 पी एल 5154 में सुमित दत्ता, ऋषभ अग्रवाल, अविनाश उत्कर्ष सिंह के साथ खाना खाने भैया जी बिरियानी सेंटर गया हुआ था। खाना खाकर सभी लोग वापस आ रहे थे। विशाल मेगा मार्ट के पास मोटरसाइकिल को लोकेश्वर साहू निवासी सुभाष चौक बोरसी के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी जेड 9614 को टकरा दिया जिससे दोनों मोटरसाइकिल वाले गिर गए। गिरने के बाद प्रार्थी ने अपने भाई पंकज कौशिक को फोन करके बताया तो पंकज कौशिक अपने दोस्त आकाश केवल के साथ मौके पर आया। उसने लोकेश्वर साहू को बोला कि गाड़ी को ठीक से क्यों नहीं चल रहा है। इस बात को लेकर लोकेश्वर साहू, रितेश यादव एवं अन्य साथियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, पत्थर से मारपीट किए। इससे प्रार्थी के सिर, आंख ,हाथ में चोटे आई वहीं बीच बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे राजा विश्वास के पैर, अविनाश उत्कर्ष के नाक एवं पंकज कौशिक के सिर, पीठ, हाथ में चोटे आई। इसी बीच केलाबाड़ी निवासी शकील खान बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।