भिलाई। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समभाव सामाजिक सेवा समिति, भिलाई के तत्वावधान में 12 मई 2026 को भिलाई निवास कॉफी हाउस के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बीएसपी हॉस्पिटल की 11 नर्सों सहित कुल 12 नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में श्रीमती सुरजा जयाप्रसाद, श्रीमती शाहीना सुरेश (सेवानिवृत्त), श्रीमती संजू साहू, श्रीमती मोहिनी डीन, श्रीमती शोभा सिंह, श्रीमती दिव्या गौर, श्रीमती खुर्शीद बेगम, श्रीमती अंजलि मथायस, सुश्री विजयलक्ष्मी चैट्टी (सेवानिवृत्त), श्रीमती अनिमा देब, श्री निर्मल कुमार वार्ड एवं श्रीमती रीता रानी रॉय (खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, दुर्ग) शामिल रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.पी. बिंदु (भूतपूर्व प्रिंसिपल), नरेश खोसला (भूतपूर्व अध्यक्ष, पंजाबी एसोसिएशन भिलाई) तथा मेन हॉस्पिटल के डॉ. भास्कर (फिजियोथेरेपिस्ट), श्री एकलव्य ताम्रकार, श्रीमती बीजी पिल्लै एवं श्रीमती सुनीता पांडे (असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोलॉजी) का भी सम्मान किया गया।समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रोजा प्रिंसी (प्रिंसिपल) रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई की वाइस प्रिंसिपल डॉ. डेजी अब्राहम ने की।इस अवसर पर समभाव समिति के संरक्षक बिमान भट्टाचार्य, अध्यक्ष पी.के. सिंह, संचालक पी. राजेंद्र नायडू, जाविद हसन, दिनेश प्रसाद मिश्रा सहित समिति के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सराहा गया तथा उनके सम्मान में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।