दुर्ग। थाना पदमनाभपुर अंतर्गत अलग-अलग जगह पर खड़ी दो मोटरसाइकिल की चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं।दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशीष कुमार राजपूत संस्कार पब्लिक स्कूल सोमनी में कार्यरत है। 2 मई को रात 10:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो सी जी 07 एडी 7073 को अपने घर कसारी डीह में घर के सामने ताला लगाकर खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 20000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी सालिक राम साहू ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड है। 13 मई की सुबह 6:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना सी जी 07 बीयू 8575 को लेकर मॉर्निंग वॉक करने के लिए राजेन्द्र पार्क गया हुआ था।उसने अपनी मोटरसाइकिल को पार्क के गेट के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा कि किसी ने उसकी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली है। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी के मोटरसाइकिल की कीमत 30000 रुपए आंकी गई है।