कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, आई चोट

दुर्ग। हाउसिंग बोर्ड कोहका से दुर्ग जा रहे प्राdर्थी की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी दूर जा गिरा और उसे चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमित मिश्रा पी डी लाइट न्यू सिविक सेंटर भिलाई में मार्केटिंग का काम करता है। 14 मई की सुबह रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल होंडा लिओ सीजी 07 डी बी 2505 पर अपने घर हाउसिंग बोर्ड कोहका से दुर्ग जा रहा था। सुबह लगभग 11:45 बजे एमजे कॉलेज के सामने कोहका जुनवानी मार्ग में पहुंचा था। उसी समय पीछे से आ रही वाहन कार सी जी 07 बी बी 1345 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक कार को चलाते हुए टक्कर मार दिया। इससे प्रार्थी के पैर, हाथ आदि में चोटे आई वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *