स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गया जेल

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत विश्व बैंक कॉलोनी क्षेत्र में एक्टिवा की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रुद्राक्ष सिंह राजपूत निवासी विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर वार्ड नंबर 7 ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने मित्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने 15 अप्रैल को भिलाई तीन श्याम नगर गया हुआ था। कार्यक्रम से वापस लौटते समय रात्रि लगभग 12:30 बजे विश्व बैंक कॉलोनी स्थित दुर्ग मंच के पास अपनी एक्टिवा स्कूटी सी जी 07 सी एम 2885 को खड़ी कर बाथरूम करने गया हुआ था। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने स्कूटी की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी संजय महिपाल निवासी घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी को पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी को नूतन चौक मुक्तिधाम के पीछे झाड़ियों में छुपा कर रखना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *