नशा मुक्ति और साइबर फ्रॉड से बचाव पर कार्यक्रम

दुर्ग। अंजोरा वेटरनरी कॉलेज में नशा मुक्ति और साइबर फ्रॉड से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल एवं चौकी अंजोरा प्रभारी मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों से संवाद कर जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले भर में नशा मुक्ति अभियान और साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को अंजोरा स्थित वेटरनरी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के तरीके, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान और सतर्कता बरतने की पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा छोड़ने के उपाय और सहायता संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *