सिलिको मैगजीन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी अंजोरा स्थित कंपनी परिसर से सिलिको मैगजीन चोरी करने वाले वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सामग्री एवं वाहन जब्त किया गया है। आरोपी ने कंपनी परिसर से 50 किलो सिलिकॉन मैगजीन चोरी की थी चोरी गए सिलिको मैगजीन की कीमत लगभग 10000 रुपए थी। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राधेश्याम पांडे जनरल मैनेजर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा द्वारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 12 मई की सुबह 6 से 8:00 के मध्य कंपनी परिसर से एक बोरी सिलिको मैगजीन जिसका वजन 50 किलो था और कीमत 10000 है को वाहन चालक खिलेंद्र कुमार साहू चोरी कर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही खिलेंद्र कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने वाहन सीजी 07 बी 5782 में सिलिको मैगजीन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बोरी सिलिको मैगजीन एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *