दुर्ग। समृद्धि मार्केट जाने वाले मार्ग पर चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन विभाग के पीछे समृद्धि मार्केट जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जाहिद खान निवासी तकिया पारा को पकड़ा। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।