दुर्ग। जमीन पर मकान का निर्माण कार्य करवाने के दौरान दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों की ही शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज निर्मलकर सब्जी बेचने का कार्य करता ह और वह डिपरा पारा में अपना नया मकान का निर्माण कार्य कर रहा है। इसके लिए प्रार्थी ने पूर्व में पटवारी आर आई से सीमांकन करवाया है। उसकी 1500 वर्ग फीट की जमीन है। उसके पड़ोसी बसंती निर्मलकर,सोहन निर्मलकर सावंत उर्फ सावन निर्मलकर है। जब से प्रार्थी ने मकान निर्माण करने का कार्य प्रारंभ किया तब से उनके द्वारा घर आकर किसी न किसी बात को लेकर विवाद व लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। 12 मई की दोपहर को बसंती निर्मलकर, सोहन निर्मलकर एवं सावंत निर्मलकर दीवाल को तोड़ रहे थे, जिस पर प्रार्थी द्वारा दीवाल तोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और किसी धारदार वस्तु से वार कर दिया। इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से प्रार्थिया बसंती निर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसके मकान के बाजू में मनोज सोनकर का मकान है, जिसके द्वारा पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है। मनोज ने मकान की छत के छज्जे को तोड़ दिया तब प्रार्थिया ने बोली कि उसे क्यों तोड़ रहे हो।इस पर मनोज बोला कि मेरी जमीन का हिस्सा जो तुम्हारी जमीन में है। इस बात को लेकर गुस्से में आकर मनोज ने गाली गलौज की। जब उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरिया राड से प्रार्थिया के सिर, हाथ पर वार कर दिया जिससे उसे चोटे आई। जब बीच बचाव करने के लिए उसका पुत्र सोहन निर्मलकर पहुंचा तो उसके साथ भी मनोज सोनकर, उसके भाई चिंटू सोनकर ने मारपीट की।