दुर्ग। थाना मोहन नगर अंतर्गत सब्जी मंडी धमधा नाका क्षेत्र में गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.064 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपी के पास से गांजा एवं बिक्री की रकम 740 रुपए जब्त किये गए है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मोहन नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी धमधा नाका दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रख कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी विकास यादव उर्फ लासा निवासी ग्रीन चौक दुर्ग को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख, 27 क एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।