दुर्ग। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले आरोपी पर मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। श्रीनगर उरला क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खिला रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1500 रुपए, मोबाइल फोन जब्त कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि श्रीनगर उरला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदेही को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली। आरोपी योगेश सिंह राजपूत निवासी आदित्य नगर मोबाइल के माध्यम से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।