कांट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक में पुलिस जन मित्र की दी गई जानकारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा बैठक आयोजित की गई थी कंट्रोल रूम दुर्ग में आयोजित बैठक में पुलिस जन मित्र योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे। 11 मई को कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर संगठन की बैठक आयोजित की थी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं ठेकेदारों को दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित पुलिस जन मित्र योजना की जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत नागरिक सहभागिता, सुरक्षा जागरूकता एवं सूचना आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान पुलिस की सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किए जाने वाले टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर संगठन के अध्यक्ष सीजू एंथोनी, महासचिव धीरज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *