मोटरसाइकिल की टक्कर से एक्टिवा सवार वृद्ध दंपत्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे व्रत दंपति को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू 71 वर्ष निवासी सड़क नंबर 3 वार्ड नंबर 11 शंकर नगर निवासी है। 23 अप्रैल की शाम को 6:30 बजे वह एफसीआई गोदाम के सामने कलश चौक के पास से अपनी स्कूटी एक्टिवा सी जी 07 सी क्यू 1332 में अपनी पत्नी कुंती साहू 66 वर्ष को पीछे बैठा कर घर से अपने रिश्तेदार के घर आदित्य नगर दुर्ग जा रहा था। एफसीआई गोदाम के सामने धमधा से दुर्ग की ओर आ रही मोटरसाइकिल सी जी 07 सी डब्ल्यू 0648 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी और उसकी पत्नी गिर गए। इससे दोनों को चोटे आई और उन्हें जामुल हॉस्पिटल में इलाज करने के बाद ढिल्लन हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *