बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

दुर्ग। बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी दुर्गेश वर्मा की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वर्तमान में बीएसपी में प्राइवेट से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वर्ष 2023 में एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी सैमुअल सातुम आदि गुज्जर से हुई थी जो अपना परिचय व जान पहचान बीएसपी के बड़े-बड़े अधिकारियों से होना बताया था। उसने प्रार्थी दुर्गेश वर्मा से बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने की बात कही उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने दो किस्तों में कुल 6 लाख रुपए दे दिए थे परंतु आदि गुर्जर ने नौकरी नहीं लगाया और न ही बार-बार पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी से आरोपियों ने नौकरी लगाने की बात कहते हुए सभी ओरिजिनल दस्तावेज मांगे और आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति व निवासी प्रमाण पत्र भी मांगा था ।आरोपी ने प्रार्थी से कहा कि एक महीने बाद मुझे सेल कॉरपोरेट ऑफिस जाना है वहां से आपका नियुक्ति पत्र लेकर आना है। यह बताते हुए आरोपी ने 600000 रुपए की मांग रखी थी। प्रार्थी ने 5 अप्रैल 2023 को 300000 रुपए दिए एवं बाकी रकम गांव से लाकर दिया था। इसके बाद से प्रार्थी को लगातार घुमाता रहा। 3 साल बीतने के बाद भी जब प्रार्थी को बीएसपी में परमानेंट नौकरी नहीं लगी तब प्रार्थी ने आदि गुज्जर पर दबाव बनाया तो आरोपी ने 10 मई 2025 को 1 लाख रुपए वापस किए थे। कुल 5,00,000 रुपए आरोपी ने वापस नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *