दुर्ग। पदमनाभपुर थाना अंतर्गत एक शादी समारोह में डांस करने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया।आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पदमनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि हनोदा स्थित सन मैरिज पैलेस के पास शादी समारोह में आए दो पक्षों के बीच डांस करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अज्ञात आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में उड़ीसा निवासी संजय दीप और नवीन निहाल को चोटे आई। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ पर प्रारंभ कर दी है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
