सुने आवास का ताला तोड़कर रकम व जेवरात की चोरी

दुर्ग। पूजा में शामिल होने परिवार सहित रायपुर जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि भाग्यश्री सूर्या सिद्धार्थ नगर काली मंदिर के पास की रहने वाली है। 9 मई को अपने पति की बड़ी बहन के घर पूजा होने के कारण सह परिवार दोपहर में घर में ताला लगाकर रायपुर गई हुई थी। 11 मई की सुबह जब घर वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर के दोनों अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे नगदी रकम 40000 रुपए एवं पुराने गहने जिसकी कीमत 20000 रुपए थी को अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *