शादी में डांस को लेकर खूनी विवाद: पदमनाभपुर में दो युवकों पर चाकु से हमला

दुर्ग के पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हनोदा स्थित सन मैरिज पैलेस के पास शादी समारोह में आए दो पक्षों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अज्ञात आरोपियों ने दो युवकों पर बेरहमी से चाकू से हमल! कर दिया।घायलों की पहचान संजय दीप और नवीन निहाल के रूप में हुई है, जो ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पदमनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *