दुर्ग के परेतिन चौक में आपसी विवाद के दौरान चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है। पीड़ित निखिल तांडी (20), निवासी चंडी मंदिर गली नंबर 1, परेतिन चौक, पर अज्ञात दो युवकों ने नशे की हालत में धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में निखिल के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।तुरंत घायल को जिला अस्पताल लाया गया कोतवाली पुलिस मामले की जाच कर रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है आस पास के लोगो से पूछताछ की जा रही है|