दुर्ग यातायात पुलिस ने सूर्या मॉल क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किए। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से आम लोगों को हो रही परेशानी के बाद यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की समझाइश दी और चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।