भिलाई के माया नगर एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार लोहे के रापा से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अशोक यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया।