दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में कार्रवाई तेज करते हुए 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, ₹9,810 नगद और सट्टे का लेखा-जोखा रखने वाली डायरी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।