दुकानदार से रुपए मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अंडा रोल एवं गन्ना रस का ठेला लगाने वाले प्रार्थी के साथ आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। जब प्रार्थी ने रुपए नहीं दिए तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया और चाकू दिखाकर डराया। प्रार्थी की शिकायत के बाद पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वीरेंद्र कोसरे हनोदा निवासी है और वह हनोदा बाजार में अंडा ठेला एवं जूस की दुकान लगाता है। उसके साथ उसकी पत्नी आरती बाई कोसरे भी रहती है। रात्रि लगभग 9:00 बजे चार आरोपी हर्ष बंजारे, युवांक बंजारे, हितेश कोसरे एवं हर्ष जांगड़े अपनी मोटरसाइकिल से उसकी दुकान पर अंडा खाने के लिए आए थे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि शराब पीना है पैसा दो।जब प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो आरोपियों ने हाथ मुक्के से मारपीट की।इसके बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी हितेश कोसरे ने प्रार्थी को मारने के लिए चाकू दिखाया। इस पर प्रार्थी डर कर दुकान से भाग गया। जब पर प्रार्थी भाग कर अपने भाई दिनेश देश लहरे के घर जाकर छुपा तो आरोपी वहां भी पहुंचे और गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के भाई से विवाद करने लगे। जब मां झगड़ा छुड़ाने पहुंची तब आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट में प्रार्थी को चोटे आई वहीं उसकी पत्नी आरती कोसरे का मंगलसूत्र झूमा झटकी में कहीं गिर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *