ट्रक की टक्कर से अधेड़ घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। धमधा रोड बाईपास स्थित शराब भट्टी से शराब पीने के बाद पैदल वापस घर जा रहे अधेड़ को ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे अधेड़ को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जनार्दन नाग स्वीगी में काम करता है। उसके मौसी तीरु दीप धमधा रोड बाईपास शराब भट्टी में शराब पीने गया हुआ था। वहां से वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक सीजी 08 एल 2541 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए तीरु को टक्कर मार दिया इससे तीरु के सिर, हाथ,पैर आदि में चोटे आई। घायल को ऑटो में बैठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *