दुर्ग। पुरानी बात को लेकर जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं लाठी से मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी ललित कुमार बंजारे जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह अपने घर ग्राम सिरसा में था, उसी समय ग्राम जेवरा निवासी आरोपी किशोर ठाकुर उसे फोन करके कहा कि तुमसे आपसी बात करना है ग्राम जेवरा में साईं नाथ फर्नीचर के पास आ जाओ। जब प्रार्थी उसके बुलाने पर साईं नाथ फर्नीचर के सामने पहुंचा वहां पर किशोर ठाकुर नहीं था। थोड़ी देर बाद किशोर ठाकुर पहुंचा और देखते ही पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी किशोर ठाकुर ने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे एवं हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।