भिलाई | सुपेला थाना क्षेत्र
सुपेला के व्यस्त इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान की दूसरी मंजिल से अचानक आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। दुकान में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर-दूर तक नजर आया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो पूरा मार्केट इसकी चपेट में आ सकता था।
फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। आग में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।