न्यायालय परिसर में खड़ी एक्टिवा की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर में खड़ी एक्टिवा की क्या आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संजय दुबे पोल साय पारा श्याम नगर निवासी है। 4 मई को वह जिला न्यायालय दुर्ग में न्यायालय के कार्य से आया हुआ था। दोपहर 3:00 बजे उसने अपनी एक्टिवा सीजी 04 एलटी 7574 को जिला न्यायालय परिसर में खड़ी कर काम के लिए न्यायालय के भीतर चला गया था। शाम लगभग 5 बजे वह बाहर आकर देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी। प्रार्थी ने अपने स्तर पर एक्टिवा की तलाश की, जब उसे अपनी एक्टिवा नहीं मिली तब थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *