अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचते आरोपी पकड़ाए

दुर्ग। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामले में कुल 69 पौवा देसी शराब एवं अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपरा पारा दुर्गा मंच के पास अवैध रुप से शराब बिक्री करते हुए एक युवक खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ा। आरोपी अशोक राजपूत निवासी डिपरा पारा की तलाशी लेने पर उसके पास से 39 नग देसी शराब जिसकी कीमत 3900 रुपए थी, को बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए उमदा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम ने उमदा रोड पुलिया के पास घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी निहाल सिंह राणा 28 वर्ष निवासी कैंप एक जलेबी चौक थाना छावनी के पास से 30 नग पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की जिसकी कीमत 5400 रुपए है, को बरामद किया। आरोपी के पास से शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए थे। आरोपी के खिलाफ भी 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *