असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

दुर्ग। प्रथम बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर भिलाई में गुरुवार की शाम को 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आयुष झरिया के रूप में हुई है, जो फर्स्ट बटालियन में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार झरिया का बेटा था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम 7 से 10 बजे के बीच की घटना है। उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पिता संतोष कुमार झरिया विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे, जबकि मां और बहन गांव गई हुई थीं।घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।जानकारी के मुताबिक आयुष झारिया रुंगटा कॉलेज में पढ़ता था। वह बीबीए प्रथम वर्ष का स्टूडेंट था। देर रात पिता ड्यूटी घर लौटे तो उन्होंने बेटे की लाश को फंदे पर लटकते देखा।उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले स्थित उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया है जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *