पुलिस जन मित्र योजना के तहत नागरिकों को किया जागरूक

दुर्ग। पुलिस द्वारा जन मित्र योजना के माध्यम से जन सहभागिता बढ़ाकर साइबर सुरक्षा,महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुधार करने की पहल की जा रही है। स्मृति नगर चौकी में पुलिस एवं नागरिकों के मध्य संवाद विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करते हुए पुलिस जन मित्र योजना के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।जन जागरूकता सामग्री के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 1930, 1091,1933 एवं 1033 सहित सुरक्षा उपायों एवं यातायात नियम की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है।
चौकी स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस जन मित्र योजना के तहत सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया ।इस अभियान के अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, सूने मकान की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जन जागरूकता पोस्टर एवं मार्गदर्शिकाओं के माध्यम से भी जानकारी नागरिक को दी गई। इस जन जागरूकता अभियान में चौकी स्मृति नगर तथा थाना सुपेला के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही जिन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क स्थापित कर नागरिकों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *