ऑनलाइन आईपीएल सट्टा का संचालन करते 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी मोबाइल के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करते पकड़े गए हैं। आरोपियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा खिलाया जा रहा था जिसे तकनीकी साक्ष्यों सहित पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6,7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उतई थाना के प्रभारी महेश ध्रुव ने ने बताया कि 30 अप्रैल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सेलुद में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयु की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपीगण रजनी कांत साहू निवासी बाजार चौक ग्राम सेलुद थाना उतई, तमसेम साहू शास्त्री चौक सेलुद, यमन साहू बजरंग चौक ग्राम सेलुद तथा जिज्ञासु बंछोर शास्त्री चौक सेलुद अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा का संचालन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *